फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: जमानत पर आने के बाद धमका रहे आरोपी, दहशत में पीड़िता व परिजन; घर में हुए कैद

Sat, 10 Feb 2024 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में जमानत पर आने के बाद आरोपी पीड़िता का समझौैता करने के लिए धमका रहे हैं। इससे पीड़िता व परिजन दहशत में हैं। वह घर पर कैद होकर रह गए हैं। 
विज्ञापन
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी पीड़िता तो धमका रहे हैं। छेड़छाड़ के मामले में समझौता करने के लिए कह रहे हैं। इससे पीड़िता व परिजन दहशत में हैं। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। शनिवार को पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। यहां की रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर दी। बताया कि नामजद लोगों ने कुछ समय पहले उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। आरोपियों के खिलाफ बेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी रसूखदार हैं। धमकाते रहे और मामले में पैरवी नहीं करने दी। अब आरोपी जमानत पर छूटने के बाद मुकदमा वापस लिए जाने को लेकर धमका रहे हैं। 

चार फरवरी को नामजद लोग घर आए समझौते के लिए दबाव बनाया। मना किया तो गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना के बाद परिवार दहशत में आ गया। वह जब साइकिल से बाजार जा रही थी। 
विज्ञापन


आरोपी ने रास्ता रोक कर कहा कि फैसला कर ले नहीं तो जान से मार दूंगा। आरोपियों से उसे व परिवार को जान का खतरा है। शनिवार को पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें