फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन में चल रहा था समानांतर एआरटीओ कार्यालय, एक दबोचा

Thu, 12 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एक वैन के अंदर चल रहे समानांतर एआरटीओ कार्यालय को एएसपी ने छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़ लिया। वैन के अंदर से पकड़े गए युवक के पास से दो दर्जन से अधिक लाइसेंस और अन्य कागजातों के अलावा एआरटीओ कार्यालय की मुहर बरामद हुई हैं। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इस कार्य में सहयोग करने वाले दो लिपिकों के नाम भी पुलिस को बताए। पुलिस ने मामले में जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डीएम लोकेश एम के निर्देश पर एएसपी ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे छापा मारा। पुलिस को देख एक युवक पास ही खड़ी वैन में घुस गया। एएसपी ने उक्त युवक को पकड़ने और वैन की तलाशी लेने के निर्देश दिए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजू निवासी कुसमरा बताया। तलाशी में वैन से लगभग दो दर्जन से अधिक लाइसेंस, एआरटीओ कार्यालय की मुहर  और अन्य कागजात मिले। उसने बताया कि वह वैन में ही बैठकर लाइसेंस से लेकर आरसी, ट्रांसफर सर्टिफिकेट पत्र जारी कर देता है। स्टेशनरी उसे विभाग के बाबुओं से मिलती थी। मुहर उसने स्वयं बनवाई है। इसके लिए वह एक निश्चित राशि प्रतिमाह बाबुओं को कमीशन के तौर पर देता था। उसने बताया कि कार्य में अजय, जयवीर,सर्वेश, राजेंद्र, चंदन, मुईन आदि उसका सहयोग करते हैं। पुलिस ने इनकी भी तलाश शुरू कर दी है। एएसपी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने एआरटीओ कार्यालय के दो बाबुओं राम स्वरूप राही और बदन सिंह का नाम लिया। उन्हीं से वह कार्य भी कराता है। वह फर्जी लाइसेंस और आरसी तो नहीं बनाता था, इसकी जांच की जा रही है।

रेट भी बताए
मैनपुरी। पकड़े गए युवक ने एएसपी को हर काम के लिए ली जाने वाली रकम के बारे में भी बताया। उसने बताया कि वह बाइक की आरसी के लिए 200 रुपये अतिरिक्त, कार के लिए 500 रुपये, एनओसी एक हजार रुपये लेता था। वहीं लाइसेंस के लिए तीन सौ रुपये लेता था।
विज्ञापन


एआरटीओ को लगाई फटकार
मैनपुरी। लगातार छापों के बाद भी एआरटीओ कार्यालय से दलालों का शिकंजा कम नहीं हो रहा है। डीएम लोकेश एम ने एआरटीओ प्रदीप कुमार को अपने कार्यालय बुलाकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कार्यालय के आसपास कोई दलाल मिला तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यालय के बाबुओं पर भी अंकुश लगाने की बात कही। वहीं पकड़े गए दलाल को भी डीएम के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें