फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, लाइसेंसी बंदूक और कारतूस जले

Thu, 22 Jan 2026 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव भगवतीपुर में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग में घरेलू सामान के साथ ही लाइसेंसी बंदूक और कारतूस भी जल गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

पीड़ित राजवीर और राकेश कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि 20 जनवरी की रात उनके मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जब तक आग लगने के बारे में जानकारी हुई, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उनकी मदद से आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आग में घरेलू सामान लाइसेंसी बंदूक और कारतूस भी जल गए। राजवीर ने बताया कि उनकी पुत्री की 10 फरवरी को शादी है, उसका सामान भी आग में जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें