फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती लगी कार ने ली दो मजदूरों की जान

Thu, 05 Dec 2013 05:40 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। थाना बेवर क्षेत्र में मजदूरी कर पैदल घर जा रहे दो मजदूरों को नीली बत्ती लगी कार ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। चालक कार लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही उनके परिवारी जन मौके पर आ गए। शव देख परिवारी जनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फतेहपुर गनी निवासी बदन सिंह कठेरिया (25), दिनेश चंद्र कठेरिया (30) मजदूरी करते थे। सोमवार को दोनों बेवर क्षेत्र में मजदूरी करने के लिए आए थे। देर शाम मजदूरी करने के बाद दोनों पैदल गांव जा रहे थे। जब वह बेवर-इटावा मार्ग पर मझोला पुल के पास पहुंचे तभी सामने से आई नीली बत्ती लगी कार ने उनको रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार लेकर मौके से भाग गया।
वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों की पहचान कर उनके परिवारीजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही परिवार और गांव के सैकड़ों लोग मौके पर आ गए। शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। राहगीरों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि टक्कर मारने के बाद नीली बत्ती जलाते हुए कार सवार लोग भोगांव की ओर भागे हैं। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मौके से भागी कार का पीछा किया। थाना क्षेत्र में ही जीटी रोड पर बनकिया के पास पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कार में कोई भी युवक पुलिस को नहीं मिला। कार पर अंकित नंबर भी अस्पष्ट है। तलाशी के दौरान कार के अंदर से नीली बत्ती बरामद की गई है। पुलिस ने कार को थाने में खड़ा कराने के साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि कार सवार लोग कौन और कहां के थे। कार का मालिक कौन है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कार के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें