बेवर। पिता की डांट से नाराज होकर 12 वर्षीय किशोरी पड़ोस में ही एक खाली मकान में जाकर छिप गई। तलाश के बाद भी जब पता नहीं लगा तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 16 घंटे बाद मंगलवार को पुलिस ने बालिका को सकुशल ढूंढ कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 12 वर्षीय पुत्री जो कि एक प्राथमिकी स्कूल में 5वीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार को घर से स्कूल गई थी। वापस आने के बाद घर में बैग रखने से लापता हो गई है। घबराए परिजन ने काफी तलाश किया, मगर कहीं पता नहीं लग सका। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह छात्रा पड़ोस में एक खाली मकान में मिल गई। पूछने पर बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर वह छिप गई थी। बालिका के सकुशल मिलने के बाद परिजन व पुलिस ने राहत की सांस ली।