फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के चक्कर में महिला की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में जहर खाने से महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले जाने की बजाय उसे तांत्रिक के पास ले गए। समय रहते इलाज न मिलने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के बनियाटपुरा निवासी शांतिदेवी (40) ने शुक्रवार सुबह किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति व अन्य परिजन महिला को अस्पताल न ले जाकर फदना रोड स्थित तांत्रिक के यहां पहुंचे। तांत्रिक ने महिला की झाड़फूंक की, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई।
बाद में कार से महिला को झांसी ले जाया गया, इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला को समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच जाती। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना से मृतका के परिजनों व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें