फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जहर खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के खिरिया गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने जेठ-जेठानी पर प्रताड़ित करने और जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

खिरिया गांव निवासी गिरजा प्रसाद में फरीदाबाद में मजदूरी करता है। पत्नी सुषमा (26) दो बेटियों अंशिका व मानसी के साथ घर पर रहती थी। सास-ससुर की मौत के बाद जमीनी बंटवारे को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार सुबह सुषमा की अचानक हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे भाई बबलू निवासी चितहरी बहन को जिला अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि सुषमा के जेठ-जेठानी बहन को प्रताड़ित करते करते थे। जमीन के बंटवारे को लेकर बहनोई से भी कई बार विवाद हुआ। आरोप लगाया कि जेठ-जेठानी को बहन को जहर खिलाकर हत्या कर दी। भाई ने थाना अजनर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें