फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूढ़े नहीं मिल रहे एथलेटिक्स के प्रशिक्षक, कैसे निखरेंगी प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक जनपद एक खेल योजना के तहत जिले में एथलेटिक्स का चयन किया गया है लेकिन इस खेल के लिए प्रशिक्षक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में खेल प्रतिभाओं में कोई कमी नहीं है लेकिन संसाधन व प्रशिक्षक के अभाव में प्रतिभाएं दम तोड़ रहीं हैं। खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया के तहत सभी जिलों में प्रशिक्षक नियुक्त कर खेलकूद की गतिविधियां शुरू कराने के निर्देश दिए थे। डेढ़ माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी। जिससे एथलेटिक्स में रुचि रखने वाले युवाओं व युवतियों में निराशा है।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थापित खेलो इंडिया केंद्र में एथलेटिक्स के लिए प्रशिक्षक नियुक्त करने के लिए 13 मई तक आवेदन मांगे गए थे। जिसमें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को वरीयता दी गई थी लेकिन कोई आवेदन नहीं आया। इसके बाद दोबारा तिथि बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र का कहना है अभी तक प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। हरियाणा से प्रशिक्षक के लिए एक सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी का फोन आया है। कागजात आने पर आगे की प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें