फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों को लेकर गुलाबी महिला उत्थान समिति का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महंगाई व पटरी से उतरी स्वास्थ्य सेवाओं समेत सात सूत्री मांगों को लेकर गुलाबी महिला उत्थान समिति की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो महिलाएं आंदोलन को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

गुलाबी महिला उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन सिंह चौहान के नेतृत्व में एक सैकड़ा महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम रामसुरेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। उन्होंने सीएमएस से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने की मांग की। उन्होंने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम कम किए जाने, महिला सुरक्षा को लेकर कठोर कदम उठाए जाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में बुंदेलखंड प्रभारी ललता देवी, जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी, कस्तूरी, ममता, अनुसुइया, गीता, कुसुम, शाबरा, राधारानी, देवकी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें