फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महोबा झांसी मिर्जापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस से टकराई कार, 11 घायल

Sun, 29 Aug 2021 12:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
महोबा में सड़क हादसा: एंबुलेंस और कार की टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह करीब 8 बजे दिल्ली से शव लेकर महोबा आ रही एम्बुलेंस व कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमे 11 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना महोबकंठ क्षेत्र के दिदवारा के समीप झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम्बुलेंस व वैगनआर कार की आमने सामने टक्कर हो गई, जिससे एम्बुलेंस सड़क किनारे पलट गई। भीषण टक्कर से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।

एम्बुलेंस दिल्ली से शव लेकर लौड़ा पहाड़ कबरई आ रही थी। जबकि वैगनआर कार सवार क्योटरा बांदा से ओरछा जा रहे थे। एम्बुलेंस में ड्राइवर एजाजुल, महिला कट्टी, लालचंद्र, संदीप, लालू, राखी और कार सवार मिताली सिंह, अंतरा सिंह, प्रिया दीक्षित, केशव सिंह, वैदेही सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी भेजा जहां से गंभीर रूप से चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें