झांसी के रास्ते सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर महोबा पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिताऊ महिला प्रत्याशियों को ही टिकट देंगे।दरअसल, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने यह बात पत्रकारों के प्रियंका गांधी के महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने संबंधी बयान पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही।
उन्होंने कहा कि समान विचार धार वाले लोगों को एक साथ लाएंगे। बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए एक होना है जरूरी है सपा से भी गठबंधन केे रास्ते खुले हैं। भाजपा की सरकार में साढ़े चार साल में भी परियोजनाएं अधूरी हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण भी अधूरा है। इस सरकार में सभी वर्ग दुखी है, व्यापार खत्म है और किसान टूट रहा है।