फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बेखौफ युवकों ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ सोशल मीडिया पर फोटो किेए अपलोड, दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ ये

Sun, 17 Apr 2022 07:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर (महोबा)

सार

महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में अवैध तमंचा व कारतूस लेकर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने बिलखी तिराहा के पास से रविंद्र पाल व परशुराम को पकड़ा है। उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में अवैध तमंचा व कारतूस लेकर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने बिलखी तिराहा के पास से रविंद्र पाल व परशुराम पाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर रविंद्र के पास से एक देशी तमंचा व कारतूस और परशुराम के पास से दो कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें