खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के पच्चू डेरा में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से किसान की तीन बीघे में पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जिससे सैकड़ों बीघा की फसल आग की चपेट में आने से बच गई।
कस्बा खरेला निवासी दिनेश कुमार गुप्ता की पच्चू का डेरा मौजा में खेती है। जहां ट्यूबवेल लगा है। शुक्रवार की दोपहर खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से आग लग गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की, बताया कि सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।