फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का बैग छीनकर भाग रहे चोर को पकड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर की नवीन गल्ला मंडी में एक व्यापारी का रुपयों से भरा बैग लेकर भाग रहे युवक को व्यापारियों व ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने पकड़ लिया। आक्रोशित व्यापारियों ने चोर की पहले तो जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

चरखारी बाईपास मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी में व्यापारी किसानों के माल की खरीद-फरोख्त करते हैं। इस समय किसानों की आमद अधिक होने के चलते टप्पेबाज व चोर सक्रिय हैं। व्यापारी विनोद राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर किसानों से चना व मटर के भाव को लेकर बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और रुपयों से भरा भैग खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर भाग रहे चोर को मंडी के व्यापारियों व होमगार्ड ने गेट पर पकड़ लिया। घटना की सूचना तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। इस दौरान व्यापारियों ने चोर की बेरहमी से मारपीट की और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बाबू बताया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें