पीड़ित परिवार से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। भटेवराखुर्द गांव में शनिवार की रात चोरों ने जिला पंचायत सदस्य के घर से लाखों का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भटेवराखुर्द गांव निवासी मालती वर्मा रूरीकला से जिला पंचायत सदस्य हैं। शनिवार की रात उनके पति मुकेश वर्मा व सास फूलमती देवी घर पर थीं। चोरों ने दीवार फांदकर कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे 30 हजार रुपये, करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए, सुबह जानकारी हुई।
पीड़ित मुकेश वर्मा ने बताया कि चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और मुख्य गेट की कुंडी खोलकर बाहर निकले थे। प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार मिश्रा का कहना है कि सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।