फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी का प्रयास कर रहे चोरों ने कार मालिक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा में स्कॉर्पियो चोरी करने के दौरान उसका अलार्म बजने लगा। देखने के लिए घर से बाहर निकले कार मालिक को चोरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला भटीपुरा निवासी विशंभर (52) अपनी निजी स्कॉर्पियो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार की रात उसकी स्कॉर्पियो घर के दरवाजे पर खड़ी थी। रात करीब 12 बजे चोर स्कॉर्पियो का लॉक तोड़ने लगे। कार को छूते ही अलार्म बजने पर विशंभर गेट खोलकर बाहर निकला तो चोरों ने फायर झोंक दिया। गोली प्राइवेट पार्ट के समीप लगने से वह अचेत होकर मौके पर गिर गया। तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन व पड़ोसी बाहर निकल आए। विशंभर को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कि या गया है।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि गोली लगने की घटना संदिग्ध है। जिसकी जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें