फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के डर से पिता-पुत्री ने छोड़ा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। शोहदों से परेशान पिता-पुत्री ने गांव का घर छोड़ दिया है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे उन्हें घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती के मुताबिक गांव के ही कुछ लड़के बीते कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं। युवती ने परिजनों को जानकारी दी। उलहना देने पर शोहदे मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दो दिन पहले भी शोहदों ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। पिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
पिता ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे पिता-पुत्री ने गांव छोड़ दिया है। दो दिन से दोनों कस्बा पनवाड़ी में अपने पारिवारिक भाई के यहां रह रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें