फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने के भय से किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव में 18 वर्ष पहले ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना के मामले में नोटिस मिलने और जेल जाने के भय से किसान ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

डहर्रा गांव निवासी मंगल अहिरवार (55) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वर्ष 2003 में मंगल के भतीजे के ट्रैक्टर से दबकर गांव की एक महिला की मौत हो गई थी। तब मंगल ने ट्रैक्टर चालक की जमानत ले ली थी। इसके बाद चालक कहीं बाहर रहने लगा। बीती 25 सितंबर को पुलिस ने मंगल को नोटिस भेजा। इसमें 27 अक्तूबर को हाजिर होने की बात कही गई। परिजनों का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद से किसान परेशान था। दो दिन पहले वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकल गया। रविवार की देर शाम उसका शव खेत में लगे बेरी के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा।
विज्ञापन

मंगल की पत्नी ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद पति भयभीत थे और कह रहे थे कि वह जेल नहीं जाएंगे, चाहे जान देनी पड़े। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें