सीओ के सामने हाथ जोड़े खड़ा मंगल।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। पीएम के आगमन की खबर सुनकर ग्योडी निवासी मंगल महाजन अपने पत्नी और बेटे के साथ सुबह ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गया। जैसे वह अंदर जाने लगा उसके बेटे से सीओ किटी राम प्रवेश राय ने झोला देखा और उसका प्रार्थना पत्र छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी जमीन हाईवे पर चली गई थी जिसका मुआवजा नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सीओ राम प्रवेश राय का कहना है कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित सदर एसडीएम को अवगत करा दिया गया है।
इनसेट-
काला अंगौछा होने पर लौटाया
मऊरानी पुर निवासी युवक अभिषेक के पास काला अगौछा होने से सभा में प्रवेश नहीं दिया गया। कहा गया कि इस कही और रख दीजिए इसके बाद प्रवेश मिलेगा।
पीएम से न मिल पाने से पीड़ित परिजन निराश
कबरई(महोबा)। रविकान्त त्रिपाठी ने बताया कि उनके भाई इन्द्रकांत त्रिपाठी की चौदह माह पूर्व गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के चौदह माह गुजर जाने के बाद भी मामले के मुख्य आरोपी निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी न होने के कारण मृतक व्यापारी के परिजनों में निराशा है। उसी मामले के संबंध में प्रधानमंत्री से मिलने के लिए बुधवार के दिन जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री से पीड़ित परिवार को नही मिलवाया गया। (संवाद)
कीलों से बनाया पीएम और सीएम का पोस्टर
-भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी आस्था का प्रदर्शन करते हुए अपनी कला के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बोर्ड पर कीलों के द्वारा बनाया गया है।
चीखती और चिल्लाती रही महिला
पीएम की सभा मे पीएम के भाषण के दौरान सभा स्थल पर मौजूद एक महिला हाथ में ज्ञापन लिए हुए कुर्सी पर चढ़कर पीड़ा व्यक्त करते हुए रोरोकर चिल्लाती रही। महिला पुलिस द्वारा पीड़ित महिला को सभास्थल से बाहर ले जाया गया। बछौर की रहने वाली पीड़ित महिला ने अपना नाम सरमन बताते हुए कहा कि वह अपनी पीड़ा से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपना चाहती थी।
---------------------------------------------