फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता का रखे विशेष ध्यान- प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सूबे के मत्स्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डा. संजय निषाद ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ व वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के अधिकारी के नदारद रहने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान किसानों के गेहूं खरीद का भुगतान 72 घंटे में कराए जाने व चने खरीद की समीक्षा करते हुए बकाया भुगतान तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क की पटरियों और गड्ढों को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को महोबा से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि छात्रों को निशुल्क कोचिंग की 15 जून से शुरू हो रही योजना का शुभारंभ महोबा से होगा। एसपी सुधा सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए 58 टीमें बनाई गई हैं। 156 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया और 26 अवैध टैक्सी स्टैंड भी हटाए गए। बैठक में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर, रामनरेश तिवारी, डीएम मनोज कुमार, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी को हटाने के निर्देश
महोबा/कुलपहाड़। जिले के प्रभारी मंत्री ने सोमवार को ऐतिहासिक कीरत सागर का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय, पेयजल व सफाई की व्यवस्था कराने के पालिका ईओ को निर्देश दिए। कहा कि कीरत सागर तट पर पढ़ने वाले छात्रों के लिए टिनशेड, बिजली व पुस्तकालय की व्यवस्था कराई जाए। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने सीएचसी कुलपहाड़ का निरीक्षण किया। मरीजों ने मंत्री को बताया की सीएचसी प्रभारी अम्बरीश राजपूत अपने कक्ष में नहीं बैठते हैं। जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों को बाहर से दवाएं न लिखने की हिदायत दी। कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें