श्रीनगर (महोबा)। परिषदीय विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को कबरई विकास खंड के ग्राम पंचायत मिरतला अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रहेलिया, बम्हौरी गोसाई में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण ग्राम प्रधान राजकुमारी राजपूत द्वारा किया गया।
ग्राम प्रधान ने विद्यालयों में पहुंच कर छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यभान मौजूद रहे। पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रमाकांत तिवारी व विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। (संवाद)