फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तपिश से बढ़ रहे त्वचा रोगी

Fri, 10 May 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। माह मई शुरू होते ही गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें बच्चों से लेकर बड़े व बुजुर्ग भी शामिल हैं। चिकित्सक के अनुसार घमौरी, धूप की एलर्जी, खुजली की दिक्कत हो रही है। चिकित्सक दवा के साथ ही गर्मी से बचाव के भी सुझाव दे रहे हैं।
चिकित्सक सामान्य दिनों में जहां 20 से 25 मरीज देखते हैं तो अब उनकी संख्या संख्या दो गुना हो गई है। चिकित्सक डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि आने वाले मरीजों में चेहरे पर त्वचा झुलसने के धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो कई उमस से परेशान हैं। साथ ही धूप से एलर्जी, हाथों में खुजली के मरीज आ रहे हैं। मरीजों को गर्मी व धूप से बचाव करने के साथ ही जरूरी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि गर्मी में पसीने के रूप में शरीर का पानी अधिक निकल जाता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में पानी अधिक पीना चाहिए। खीरा, टमाटर, संतरा, तरबूज, नींबू पानी, गन्ने का रस आदि का सेवन करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें