फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल पहुंचकर बहनों ने भाइयों को किया टीका, छलक उठे खुशी के आंसू

विज्ञापन
उपकारागार में भाई को टीका करती बहन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। भाई बहन के पवित्र त्योहार भैया दूज पर उपकारागार में निरुद्ध बंदियों को बहने टीका करने पहुंची। जेल प्रशासन द्वारा लाए गए खाद्य पदार्थों की चेकिंग कर पहुंचा गया। इसके बाद बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर भाइयों को मिठाई खिलाया। इस दौरान भाई-बहन भावुक हो गए जिससे उनके खुशी के आंसू छलक उठे। बहनों ने भाइयों अच्छे रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया और उनके जेल से जल्द बाहर आने की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से दोपहर दो बजे तक मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। जेलर बीएन मिश्र ने बताया कि भैया दूज के पर्व पर आरटीपीसीआर जांच साथ लाने वाली 12 बहनों की सीधी मुलाकात और 55 बहनों को टेलीफोन से मुलाकात कराई गई है। बहनों द्वारा भाइयों के मिलन का पल भावुक रहा। बहनों ने भाइयों से जल्द जेल से बाहर आने की कामना की है। जेल प्रशासन द्वारा कोविड नियमों के पालन के साथ सभी बहनों की मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें