फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून व इलेक्ट्रानिक की दुकानों में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
आग की घटना के बाद जला पड़ा सामान - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना के समीप दो सगे भाइयों की परचून व इलेक्ट्रानिक की दुकानों में रविवार की रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। जिसमें रखा करीब 20 लाख रुपये कीमत का माल जलकर बर्बाद हो गया। दमकल कर्मियों ने पुलिस की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा खन्ना निवासी सुुनील गुप्ता हाईवे किनारे परचून की दुकान किए था। जिसमें वह थोक व फुटकर माल बेचता था। परचून की दुकान के बगल में उसका छोटा भाई सुशील गुप्ता इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाता है। रविवार की देर शाम दोनों भाई अपनी दुकान बंद करके चले गए। रात करीब 12 बजे शॉर्ट-सर्किट से दुकानों में आग लग गई। गश्त कर रही पुलिस ने दुकानों से धुआं उठता देखा थाना प्रभारी शिवआसरे को सूचना दी गई। दुकान के ताले तोड़कर आग बुझाई गई।
पीड़ित सुनील गुप्ता ने बताया कि आग से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जबकि उसके छोटे भाई की इलेक्ट्रानिक की दुकान में रखा पांच लाख रुपये कीमत का माल जलकर बर्बाद हुुआ है। लाखों का नुकसान होने से पीड़ित परिवार परेशान है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें