महोबा। शहर के पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के समीप स्थित किराना दुकान में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
शहर के गांधीनगर निवासी देवेंद्र गुप्ता की पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के समीप शीतल किराना स्टोर के नाम से दुकान हैं। दो दिन साप्ताहिक बंदी होने के चलते रविवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद थी। तभी आग लग गई। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड ने दमकल को सूचना दी। पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की सूचना के आधा घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया। पीड़ित ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान जलकर बर्बाद हो गया।