फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में शिफा, ज्योति व संध्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में बुधवार को राष्ट्र के निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्रा शिफा ने बाजी मारी जबकि ज्योति को दूसरा और संध्या को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने छात्राओं को पुलिस के कर्तव्य बताए। कहा कि पुलिस आपकी मित्र है। छात्राएं डरें नही बल्कि किसी प्रकार की घटना व उत्पीड़न होने पर उसका विरोध करें।
कालेज की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 आदि की जानकारी दी। 31 अक्तूबर को विजेता प्रतिभागियों को पुलिस लाइंस सभागार में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षिका अमिता पाठक, रियंका, प्रियंका गुप्ता, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे। इसी तरह एंटी रोमियों टीम ने प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर में छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें