फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाएगा बुंदेली समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेली समाज एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपने खून से खत लिखकर काला दिवस मनाएगा। कार्यक्रम कीरत सागर के तट पर स्थित शहीद राकेश चौरसिया के समाधि स्थल पर होगा।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि एक नवंबर बुंदेलखंड के इतिहास का सबसे काला दिन है। इस दिन बुंदेलखंड राज्य को उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के बीच बांटकर भारत के नक्शे से मिटा दिया गया था। तत्कालीन नेहरू सरकार ने बुंदेलखंड राज्य को बनाए रखने की प्रथम राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश को भी खारिज कर दिया था। तभी से पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र दो बड़े राज्यों के बीच पिस रहा है और देश का सबसे पिछड़ा इलाका बन गया। उन्होंने बताया कि मोदी और योगी सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए तमाम योजनाएं बनाई हैं, लेकिन अन्य राज्यों से विकास की दौड़ में काफी पिछड़ चुके बुंदेलखंड का समुचित विकास अलग राज्य बने बिना संभव नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें