फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा से अंडर-14 ट्रायल में सात का हुआ चयन

विज्ञापन
प्रसन्न मुद्रा में चयनित खिलाड़ी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जनपद के सात खिलाड़ियों ने झांसी मंडल अंडर-14 ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करके कानपुर जोन में जगह बनाई है। यह खिलाड़ी शहर के विपिन राय क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। चयन होने पर एकेडमी द्वारा महोबा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एकेडमी के हेड कोच शिव प्रताप ने बताया कि सातों खिलाड़ियों को कानपुर स्टेट ट्रायल के लिए भेजे गए हैं। जिसमें रितुराज पटेल, अमित रैकवार, हर्ष सिंह, कृतार्थ राय, तरुण समाधिया, अभिषेक वर्मा और आनंद वर्मा का चयन किया गया है। सचिव तारिक ने बताया कि सभी खिलाड़ी 13 दिसंबर कानपुर में होने वाले ट्रायल में भाग लेंगे। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष सनी उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें