फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं युवक समेत सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी मनमोहन (28) अपने साथी हरी (32) के साथ गुरुवार की शाम बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी बिंदा (50) व संदीप (25) बाइक से महोबा आ रहे थे। ब्रेकर में बाइक उछलने से दोनों घायल हो गए। इसी तरह टोरियापुरा निवासी राकेश (48), परापांतर निवासी नारायण (50), रिवई निवासी शंकर सैनी (80) व सुगिरा निवासी मोहित (18) अन्य सड़क हादसे में घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें