फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला समद नगर निवासी इश्तियाक (28) पड़ोस के ही आमिर (24) के साथ बाइक से रविवार की सुबह घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह लाड़पुर निवासी पार्वती (45), श्रीनगर निवासी संजय (20), चांदो निवासी शिवचरन (30), सलुआ निवासी रामबाबू (22) व सत्यम (10) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें