फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बालिका समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मोहल्ला कसौराटोरी निवासी अजीम (23) सोमवार की सुबह बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर घायल हो गया। थाना खरेला के बिंदावर निवासी सत्यम (14) रविवार की शाम बाइक से परिजनों को खाना देने के लिए खेत जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक के सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में सत्यम गिरकर घायल हो गया। इसी तरह ग्योड़ी निवासी राजेंद्र (22), धरौन निवासी महेश (35), सुभाषनगर निवासी वृंदावन (70), लंघानपुरा निवासी साजिल (26) व समदनगर निवासी चंचल (07) अन्य सड़क हादसों में घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें