फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दिलाएं बेहतर शिक्षा- जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल बरा में जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को छोटे-छोटे कानून की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में जनपद न्यायाधीश ने लोगों को कानून की जानकारी देते हुए शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि अभिभावक शिक्षा के प्रति जागरूक हों और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना ने प्राधिकरण से मिलने वाली विधिक सहायता की जानकारी दी। समाजसेविका नेहा चंसौरिया ने महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृष्ण बिहारी दीक्षित, केशवचंद्र शुक्ला, विश्वनाथ त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मलखान सिंह, प्रधानाचार्या आभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें