फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल व पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोकी, एएनएम से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकास खंड चरखारी के ग्राम पंचायत अस्थौन में बुधवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर लेखपाल व पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोक दी। साथ ही एएनएम से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने शिकायत किया कि चकरोड की नाप को लेकर प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नाप नहीं की गई। इसी तरह ग्राम पंचायत सचिव पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया गया। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम नहीं बैठती हैं। ग्रामीणों को केंद्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने इस पर लेखपाल राजेंद्र कुमार, पंचायत सचिव हिमांशु अग्रवाल की वेतन वृद्धि रोक दी। डीएम ने एएनएम संतोषी कुशवाहा से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस दौरान सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एसडीएम चरखारी पीयूष जायसवाल, डीडीओ चित्रसेन सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें