फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: चौथे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। निजी स्कूलों में आरटीई के तहत मंगलवार से प्रवेश शुरू हो गए। लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों का चयन होगा।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धन वर्ग के बच्चों का कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश को लेकर करीब तीन माह पहले प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान जिले के 176 स्कूलों में प्रवेश के लिए निर्धन वर्ग के बच्चों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान जिले भर से 101 आवेदन आए थे। 87 बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश मिला। बेसिक शिक्षा विभाग ने गरीब वर्ग के छात्रों को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश का एक और मौका दिया है। मंगलवार से शुरू हुई चौथे चरण की आवेदन प्रक्रिया दस अगस्त तक चलेगी। सत्यापन 19 अगस्त तक होगा व लाटरी 21 अगस्त को निकाली जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के जिला समन्वयक शशांक सचान का कहना है कि कॉन्वेंट स्कूलों में निर्धन बच्चों के लिए प्रवेश के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित है। इन्हीं सीटों पर निर्धन बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें