फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से गड्ढायुक्त सड़कों से गुजरे, अब वोट से देंगे जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से रेलवे स्टेशन कबरई व खजुरिहा पहरा गांव होते हुए मध्यप्रदेश को जाने वाली सड़क दो वर्ष से बनवाई नहीं गई है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के यही गड्ढे वोट की राह दिखाएंगे। अगर मतदान तक सड़क नहीं बनवाई गई तो किसी दल को वोट नहीं करेेंगे, नोटा वाला बटन दबाएंगे।
विज्ञापन

खजुरिहा पहरा गांव से निकली सड़क मध्यप्रदेश के गांव बदौरा, प्रकाश बमहौरी, चंदवारा, चुरयारी गांवों को जोड़ती है। इन गांवों में 50 से अधिक क्रशर हैं। क्रशर से ओवरलोड ट्रकों इसी रोड से निकलते हैं। इससे ही रोड उखड़ गई है। जिससे खजुरिहा पहरा, खरका, रैवारा समेत कई गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
खजुरिहा पहरा गांव के कामता श्रीवास, हीरालाल रैकवार, मनीराम प्रजापति बल्लू कुशवाहा आदि ने बताया कि सड़क पर दिन भर जाम की स्थिति भी रहती है। ग्रामीण राकेश कुशवाहा, रामप्रकाश, चुन्नू, रामप्रताप, बबलू, रामहेत ने कहा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार कहा गया लेकिन सड़क नहीं बनवाई गई। इसी रोड से पोलिंग पार्टिंयां भी जाएंगी।
विज्ञापन

क्या बोले मतदाता
खजुरिहा पहरा निवासी कमलेश ने बताया कि कोई भी विधायक बने। हमारे गांव की सड़क का कोई ध्यान नही देता इसलिए इस बार उसी को वोट देंगे जो हमारे गांव की सड़क बनवाएगा।
- खजुरिहा पहरा निवासी आदर्श का कहना है कि पिछले दो वर्षों से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे दिनभर जाम लगा रहता है कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। जब तक सड़क का निर्माण नही करवाया जाएगा, किसी को वोट नही देंगे।
खजुरिहा पहरा निवासी राकेश कुशवाहा का कहना है कि अत्यधिक ट्रक निकलने के कारण खनन कार्य से जुड़े लोगों का फायदा हो रहा है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीण जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें