महोबा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा व समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। जिसको को लेकर शहर के एक गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री के बाल्यकाल से लेकर अब तक के जीवन पर तीन दिवसीय चित्र संग्रह प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी में पहुंचे सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि मोदी जी का जीवन दर्शन हम सबके के लिए आदर्श है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नारे को धरातल पर उतारने का काम केंद्र की लोकप्रिय व जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किया है। हर घर को पक्की छत, हर भूखे को भोजन, बीमार को इलाज की सुविधा, सड़कें, 20 से 24 घंटे शहरों में बिजली, भयमुक्त वातावरण देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बात कर निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, ब्लाक प्रमुख संदीप राजपूत समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।