महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत आठ लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ गांव निवासी अरविंद शुक्रवार की देर शाम किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह थुरट निवासी नंदी, मुख्यालय निवासी खज्जी, बिलबई चुंगी निवासी निर्बल, नरसिंह कुटी निवासी सत्यप्रकाश , नयापुरा बंधानवार्ड निवासी बृजकिशोर, मलकपुरा निवासी उज्जवल व किदवईनगर कबरई निवासी संतोष अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)