फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाआरती में शंखध्वनि के बीच गूंजे मातारानी के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मासिक भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद लोगों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित महाआरती का शुभारंभ माता आदि शक्ति जगदंबा के जयकारे लगाकर किया गया। संगठन के प्रांतीय मंत्री योगेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज पूर्ण नशामुक्त व चरित्रवान हो सके।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रेश सिंह ने अपने विचार रखे। टीम प्रमुख रेखा कुशवाहा ने साधना क्रियाओं की जानकारी दी। इस मौके पर रामबाबू श्रीवास, अखिलेश शिवहरे, मुन्नालाल धुरिया, पप्पू सिंह, छोटे सिंह, राकेश, योगेंद्र अवस्थी, प्रियंका, संध्या, संगीता, लक्ष्मी, रागिनी आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें