कुलपहाड़ ( महोबा )। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर तुलसी एक्सप्रेस के ठहराव , जीआरपी/ आरपीएफ की चौकी खोलने और रेलवे स्टेशन पर रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई है।
जोनल रेल सलाहकार समिति की प्रयागराज में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति समित के सदस्य व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य डाक्टर कमलेश सक्सेना ने अन्य रेल खंडों के सापेक्ष झांसी मानिकपुर खंड की उपेक्षा करने आरोप लगाते हुए कहा कि चेन्नई , बेंगलौर , जम्मू व पंजाब जाने के लिए बांदा - झांसी खंड से कोई सीधी ट्रेन नहीं है।
उन्होंने हरपालपुर व कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग रखी। बेलाताल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो के निर्माण की बात कही। । उन्होंने आदर्श स्टेशन कुलपहाड़ में तुलसी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग के अलावा कुलपहाड़ स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ चौकी खोलने की मांग की।
बैठक में ज्यादातर सदयों ने झांसी मानिकपुर खंड के दोहरीकरण का काम जल्द पूरा करने की मांग की। उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधक रमेश कुमार ने सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक जांच करा कर रेल सुविधाएं बढ़ाने का भरोसा दिलाया।