फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता पूर्वक करें शिकायतों का निस्तारण- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/ चरखारी/ कुलपहाड़। तहसील महोबा में समाधान दिवस का आयोजन जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। डीएम मनोज कुमार, एसपी सुधा सिंह, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह ने जन शिकायतें सुनीं। चरखारी और कुलपहाड़ तहसील में उपजिलाधिकारी व सीओ ने फरियादें सुनीं। जिले भर में 60 शिकायतें आईं जिनमें सात शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाधिकारी के समक्ष 24 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इसी प्रकार तहसील चरखारी में 11 में से 02 तथा तहसील कुलपहाड़ में 25 में से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। सदर तहसील में खेमचंद्र ने परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कत को लेकर शिकायत की। करहरा कला निवासी इदरीश ने सौर ऊर्जा पम्प खराब होने की शिकायती।
चरखारी संवाद के अनुसार तहसील सभागार में आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी पीयूष कुमार जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में नौ शिकायतें राजस्व से संबंधित एक विद्युत एवं एक सिंचाई विभाग से संबंधित रहीं।
विज्ञापन

अस्थोन निवासी मैयादीन शिव मंदिर पर कब्जा करने के संबंध में शिकायती की। मोहनलाल ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जे की शिकायत एवं इंद्रपाल निवासी सूपा द्वारा पट्टों की जमीन पर कब्जा दिलाने को लेकर शिकायत की। डीएम ने समाधान दिवस में आई शिकायतों को लेकर समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें