फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोविड प्रोटोकाल व चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखकर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह बात जिलाधिकारी मनोज कुमार ने 26 जनवरी की तैयारियों के लिए बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुबह 07 बजे से शहर की गांधी प्रतिमा, शहीद व वीरांगनाओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण नामित अधिकारी करेंगे। अनाथाश्रम में जिलाधिकारी फल वितरण करेंगे। सुबह 8.30 बजे कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी पुलिस लाइन परेड सलामी में शामिल होंगे। वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करेंगे।
इसी क्रम में दोपहर 12 बजे अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे की ओर से जेल में बंदियों को फल वितरण किया जाएगा। विभिन्न विभाग वाहन झांकी निकालेंगे। इनमें आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए कोविड से बचाव, कोविड टीकाकरण व वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता संबंधी झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की प्रभात फेरी व अन्य सांस्कृृतिक कार्यक्रम में 14 वर्ष से ऊपर के वह बच्चे जिनको टीका का पहला डोज लग चुका है वही प्रतिभाग करेंगे। जिन बच्चों को टीका का एक भी डोज नहीं लगा है, वह प्रभात फेरी एवं अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित नहीं होंगे।
कार्यक्रमों में वही व्यक्ति सम्मिलित होंगे जिसने कोविड टीका के दोनों डोज लगवा लिए हों। बिना मास्क के किसी भी तरह के कार्यक्रम में प्रतिभाग करना वर्जित होगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी अपने-अपने दफ्तरों को व शहरवासी अपने घरों को सजाएं। निरीक्षण में सबसे अच्छा पाए जाने वाले अधिकारी या नागरिक को सम्मानित किया जाएगा। गोष्ठियों में राष्ट्र के मूल कर्तव्यों पर प्रकाश डाला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें