महोबा। एनडीआरएफ के अधिकारियों, जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें माॅकड्रिल की रूपरेखा तैयार की गई। इसके बाद सदर तहसील परिसर में एनडीआरएफ व जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने माॅकड्रिल किया। भूकंप से गिरे भवन और उसमें फंसे लोगों को रेस्क्यू कर जान बचाने का अभ्यास किया गया।
अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश और एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज शर्मा के दिशानिर्देश में मॉकड्रिल किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ के प्रभारी उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल, निरीक्षक अजय सिंह, जीतेंद्र सिंह यादव, एसडीएम जितेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक आलोक पटैरिया आदि मौजूद रहे।