फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की बरसात व कलर कोटी आसमान में बिखेरेगी जलवा

विज्ञापन
कीरत सागर तट पर सजी दुकान से आतिशबाजी खरीदते लोग। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। रोशनी के पर्व दिवाली को लेकर विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी से पटाखा बाजार सजा है। बुधवार को आतिशबाजी की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी। इस बार पटाखा दुकानों में ग्रीन पटाखों की अधिक खेप मंगाई गई है। सोने की बरसात व कलर कोटी इस बार आसमान में जलवा बिखेरेगी।
विज्ञापन

दिवाली पर्व को लेकर शहर में 15 आतिशबाजी की दुकानों को लाइसेंस दिए गए हैं। तीन दिन के लिए अस्थायी लाइसेंस धारकों ने शहर के बाहर कीरत सागर तट पर दुकानें सजाई हैं। न्यायालय के आदेश के बाद ज्यादातर दुकानदारों ने ग्रीन आतिशबाजी मंगाई है। दुकानदार रज्जन, मुजीब, हसीन आदि ने बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए 30 शॉट, एचडी पैक्स, स्पाइडर, सोने की बरसात, कलर अनार, किट-किट स्टार व कलर कोटी का अधिक स्टाक किया है। अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से दमकल गाड़ी तैनात की गई है।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार दिवाली पर्व को लेकर दुकानदारों ने पटाखे मंगाए हैं। कुलपहाड़ में सात, जैतपुर में पांच, पनवाड़ी में तीन और कमालपुरा में एक दुकानदार को पटाखा बेचने के लाइसेंस दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने हरित पटाखे बेचने के निर्देश दिए हैं लेकिन दुकानदार व ग्राहक असमंजस की स्थिति में हैं। ग्राहकों को हरित और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों में अंतर समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें