फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, शारदीय नवरात्र पर मां की आराधना को जुटेंगे भक्त

विज्ञापन
मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में की गईं तैयारियां - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शारदीय नवरात्र का पर्व आज से शुरू हो गया है। देवी मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। शहर में 150 से अधिक स्थानों पर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होगी। मंदिरों में कोरोना संक्रमण से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व को लेकर प्रमुख देेवी मंदिरों में एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। मंदिरों की रंगाई-पुताई के साथ आने जाने के लिए अलग-अलग गेट की व्यवस्था की गई है। नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, सिंहवाहिनी, महेश्वरी माता समेत प्रमुख देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंचेंगे।
शारदीय नवरात्र पर शहर में जगह-जगह पंडाल तैयार किए गए हैं। सात अक्तूबर को पंडालों में पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। नौ दिन तक चलने वाले पर्व में पूरे दिन देवी गीतों से माहौल भक्तिमय रहेगा। जिला प्रशासन ने पंडालों में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार पूजा-अर्चना करने के लिए अनुमति पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

आज से रामलीला का मंचन
महोबा। शहर के मिशन रोड स्थित पुराने रामलीला मैदान में दस दिन तक कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला न्यास के सचिव मनोज तिवारी व प्रवक्ता रामजी गुप्ता ने बताया कि वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखने के लिए सात अक्तूबर से रामलीला का मंचन कराया जाएगा। स्थानीय व बाहर से कलाकारों को बुलाया गया है। रामलीला रात आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें