फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर प्रदर्शनी लगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को यहां के एक गेस्ट हाउस में तीन दिवसीय गोष्ठी व प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के संपूर्ण जीवन की त्याग, तपस्या व समर्पण की कहानी चित्रों के माध्यम से दिखाई गई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन के कार्यों में पारंगत नरेंद्र मोदी वर्ष 2000 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए।
मेहनत व लगन से लगातार तीन बार वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और वहां का नक्शा बदल दिया। वर्ष 2014 में मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी। उन्होंने देश का चहुमुखी विकास किया। इस मौके पर विनोद पुरवार, मयंक तिवारी, अलखजीत अहिरवार, रविंद्र कुमार व अंकुर शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें