फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार को कुलपहाड़ व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए व्यापार मंडल व युवा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

साथ ही कुलपहाड़ के नगर उद्योग व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, किराना व्यापार मंडल, गल्ला व्यापार मंडल, कपड़ा व्यापार मंडल व सर्राफा व्यापार मंडल की प्रांतीय सदस्यता ग्रहण कराई गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व मंडल महामंत्री बनवारी लाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष महोबा भागीरथ नगायच, जिला प्रभारी रवि साहू, नगर अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, महामंत्री सुरेंद्र अग्रवाल और युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, राम राजा सोनी, प्रमोद अग्रवाल, युवा महामंत्री सुनील अग्रवाल (गुड्डा सेठ) को मनोनीत किया गया। इस दौरान देवेंद्र अग्रवाल, शोभित सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें