महोबा। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में मंगलवार को मतदान प्रशिक्षण में 23 कार्मिक गैरहाजिर रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही निर्वाचन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
पॉलिटेक्निक कालेज में मंगलवार को 166 पोलिंग पार्टियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में 664 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होना था, लेकिन 641 कार्मिक ही उपस्थित हुए। 23 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने पहली पाली में पीठासीन अधिकारी प्रथम ममता सिंह, आलोक कुमार व दीपक सिंह, पीठासीन अधिकारी तृतीय संतोष कुमार गोस्वामी, राकेेश, नवल किशोर, संतोष कुमार और द्वितीय पाली में पीठासीन अधिकारी हेमंत कुमार, संतोष कुमार, पुष्पेंद्र सिंह गौतम, संजीव सिंह, शिवप्रकाश, पीठासीन अधिकारी प्रथम नीता शर्मा, दिव्यश्री, विवेक गुप्ता, समीक्षा पांचाल, बलराम, आरती प्रजापति, पीठासीन अधिकारी द्वितीय कमलेश निरंजन, हीरालाल, पीठासीन अधिकारी तृतीय राजेश कुमार, गौरी शंकर व राजेंद्र बाबू के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।