फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कुलपहाड़ को गोली मारने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। एसडीएम कुलपहाड़ स्वेता पांडेय को गोली मारने का ऑडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार को वायरल हुआ है। जिसमें दो लोगों की बातचीत हो रही है। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से एसडीएम को गोली मारने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

धमकी देने वाला व्यक्ति खाद्य निरीक्षक बताया जा रहा है। एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वायरल ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
कस्बा कुलपहाड़ में चार अप्रैल को तंबाकू मिश्रित गुटका से भरी पिकअप पकड़ी गई थी। एसडीएम ने खाद्य निरीक्षक को सैंपल लेने के निर्देश दिए थे। छह अप्रैल को खाद्य निरीक्षक नागेंद्र कुमार ने नशे की हालत में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम व नायब तहसीलदार पंकज गौतम से अभद्रता कर दी थी। जिस पर एसडीएम ने डॉक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी।
जांच में खाद्य निरीक्षक के नशे में होने की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को सोशल मीडिया में एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे गुटका मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। वायरल ऑडियो में दो लोगों के बीच फोन पर वार्ता हो रही है।
विज्ञापन

जिसमें एक व्यक्ति एसडीएम कुलपहाड़ को गोली मारने की बात कह रहा है। एसडीएम ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। उधर एसपी सुधा सिंह का कहना है कि वायरल ऑडियो में दो व्यक्तियों के बीच बात हो रही है।
विज्ञापन

जिसमें एक तथाकथित पत्रकार व दूसरे खाद्य निरीक्षक बताये जा रहे हैं। ऑडियो का संज्ञान लिया गया है। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें