महोबा। नगर पालिका परिषद महोबा से संचालित गोशाला में गोबर और गोमूत्र अब समस्या नहीं बल्कि आय का जरिया बनेगा। जिससे अब गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाई जाएगी जिसे बाजार में बेचा जाएगा और उससे पालिका की आमदनी होगी। नगर पालिका की कान्हा गोशाला में 500 से अधिक गोवंश है।
स्वच्छ भारत मिशन नगर पालिका डीपीएम रूबी बानो ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कान्हा गोशाला के गोबर से अब वर्मी कंपोस्ट बनाई जाएगी। जिसको लेकर 11 पिट बनाई गई हैं। जिनमें खाद बनाना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग एक टन खाद 35 दिवस में बनकर तैयार हो जाएगी। वर्मी कंपोस्ट तैयार होने के बाद इसको किसानों को, नर्सरी, घरों में बागवानी करने वालों को उचित दामों पर पालिका विक्रय करेगा। (संवाद)