फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल के मैदान, लगेंगे चौके छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ग्रामीण इलाकों में बच्चों को अब सड़कों या उबड़-खाबड़ खेतों में खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन इलाकों की ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बनने जा रहे हैं। गांवों में खेल का मैदान बनने से बच्चे दौड़ के साथ चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं में निखार आएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडल के महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट के डीएम व सीडीओ को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार-पांच बीघा जमीन चिहिन्त करें। जिसमें पार्क और खेलकूद का मैदान एक स्थान पर बना दिया जाए। जमीन को मनरेगा से समतल कराया जाए, जिसे कबड्डी और कुश्ती के लिए तैयार करा दिया जाए। बैडमिंटन कोर्ट बनवाया जाए जिसमें जिसमें तीन से चार हजार खर्च होेंगे। मैदान में ही योगा के लिए मंच तैयार किया जाएगा। ग्रामीण शादी ब्याह के लिए भी इस पार्क व मंच की सुविधा से सकेंगे।
ग्राम पंचायतों में 2-3 लाख की लागत से ओपन जिम बनाया जाएगा। जिसमें लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आ सकेंगे। साथ ही यहां व्यायाम के लिए मशीनें भी लगाई जाएंगी। जिन पर बच्चों के साथ साथ महिला-पुरुष भी अपने हाथ आजमाएंगे। वहीं बच्चों के झूले भी लगेंगे। पार्क के चारो ओर सोलर लाइट लगेंगी जिससे पार्क दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विकास खंड के दो गांवों को चिन्हित कर मॉडल पार्क बनाए जाएं। मंडल में अब तक 48 मनरेगा पार्क बन रहे हैं जिन्हें 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
खेल के मैदान में हरी घास लगाई जाएगी। जिसके लिए 25-50 हजार तक खर्च होंगे। साथ ही जून में वन विभाग के सहयोग से पार्क के चारों तरफ पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ महकते फूलों की फुलवारी भी लगाई जाएगी।
ग्राम समाज की उबड़-खाबड़ जमीन को समतल हरा भरा कर खेल का मैदान बनाया जाएगा। मैदान बन जाने के बाद ग्रामीण इलाकों में बच्चों को सड़कों या खेतों में खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन मैदान में मनरेगा के माध्यम से भी कार्य कराया जाएगा। मैदानों का रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
विज्ञापन

संतोष कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें